हापुड़। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर थाना धौलाना क्षेत्र के ग्राम देहरा में निकाली जा रही रैली के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार रैली के बीच दुकान से गुटखा खरीदने को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया।विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से मामूली पत्थरबाजी की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में 2 से 3 लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्थरबाजी में शामिल 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया। इसके बाद महाराणा प्रताप जयंती की रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई।मौके पर पहुंचे एसपी हापुड़ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ