पश्चिम बंगाल। में राजनीतिक बदलाव के बाद अब महिलाओं के चेहरे पर नई चमक और आत्मविश्वास साफ दिखाई देने लगा है। सड़कों से लेकर बाजारों तक और गांवों से लेकर शहरों तक महिलाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। लोग इसे केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि भय और असुरक्षा के माहौल से मुक्ति के रूप में देख रहे हैं।महिलाओं का कहना है कि अब उन्हें अपनी आवाज खुलकर रखने का साहस मिल रहा है। लंबे समय बाद बंगाल में ऐसा वातावरण बना है, जहां महिलाएं खुद को अधिक सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर रही हैं। हर तरफ जश्न, उत्साह और नई उम्मीद की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं।राजनीतिक जानकारों के मुताबिक यह केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और बदलाव की इच्छा की बड़ी जीत है। खासकर महिलाओं ने जिस तरह बढ़-चढ़कर समर्थन दिया, उसने बंगाल की राजनीति की दिशा बदल दी।लोगों का कहना है कि अब बंगाल विकास, सुरक्षा और महिला सम्मान की नई राह पर आगे बढ़ेगा। महिलाओं के चेहरों पर दिख रही मुस्कान यह संदेश दे रही है कि राज्य में अब डर नहीं, बल्कि लोकतंत्र और विश्वास का नया दौर शुरू हो चुका है।





0 टिप्पणियाँ