सोनभद्र। जिले की अदालतों में पिछले दो महीने से चल रही मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था अब समाप्त हो गई है। 1 जुलाई से जनपद एवं अधीनस्थ सभी न्यायालयों में फिर से नियमित समय सुबह 10 बजे से न्यायिक कार्य शुरू होगा।भीषण गर्मी और सोनभद्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए 1 मई से 30 जून तक अदालतों का संचालन सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जा रहा था। यह व्यवस्था इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर लागू की गई थी।यह आदेश जनपद एवं सत्र न्यायालय सोनभद्र, वाह्य न्यायालय अनपरा, ओबरा, दुद्धी तथा ग्राम न्यायालय घोरावल में प्रभावी था। अब मॉर्निंग कोर्ट की अवधि पूरी होने के बाद सभी अदालतें फिर से अपने सामान्य समय पर संचालित होंगी।नियमित कोर्ट शुरू होने से न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और वादकारियों की दिनचर्या में एक बार फिर बदलाव होगा। शुरुआती कुछ दिनों तक समय के बदलाव के कारण हल्की असुविधा हो सकती है, लेकिन इसके बाद न्यायिक कार्य सामान्य रूप से संचालित होंगे।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ