Ad Code


 

प्रतिबंधित कछुओं की तस्करी नाकाम, चार तस्कर गिरफ्तार

भारत लाइव टीवी 24। प्रतापगढ़ संतोष कुमार सिंह 


प्रतापगढ़।
जनपद प्रतापगढ़ की थाना अंतू पुलिस ने वन्यजीव तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित भारतीय देसी कछुओं की तस्करी के प्रयास का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार प्रतिबंधित गंगा सॉफ्ट शेल कछुए (Ganges Soft Shell Turtle) बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत थाना अंतू पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग तालाब से प्रतिबंधित कछुओं का शिकार कर उन्हें बेचने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रामनगर-भोजपुर मार्ग पर दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पानी से भरी एक प्लास्टिक की बाल्टी में चार प्रतिबंधित भारतीय देसी कछुए बरामद हुए।

मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने बरामद कछुओं की पहचान वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित प्रजाति के रूप में की। सभी कछुओं को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को वन्यजीव तस्करी के विरुद्ध पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ