Ad Code


 

मिर्जापुर बाल सम्प्रेक्षण गृह में डीएलएसए सोनभद्र का निरीक्षण, 11 किशोरों से की सीधी बातचीत


सोनभद्र
|माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश के आदेश पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), मिर्जापुर का निरीक्षण किया।अपर जनपद न्यायाधीश (पॉक्सो) ओमकार शुक्ला और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज (सीडी) राहुल ने सम्प्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोरों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, स्वास्थ्य, भोजन, शिक्षा और लंबित मामलों की जानकारी ली। साथ ही उन्हें नालसा योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता, प्ली बार्गेनिंग, शिक्षा के अधिकार, नशा मुक्ति और कौशल विकास योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।निरीक्षण के दौरान बताया गया कि सम्प्रेक्षण गृह में कुल 57 किशोर आवासित हैं, जिनमें सोनभद्र के 11 किशोर भी शामिल हैं। सभी किशोरों ने बताया कि उन्हें भोजन, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुसार मिल रही हैं तथा किसी प्रकार की असुविधा नहीं है।टीम ने प्रभारी सहायक अधीक्षक विजय कुमार राय को निर्देश दिए कि सम्प्रेक्षण गृह की नियमित साफ-सफाई, गुणवत्तापूर्ण भोजन, शिक्षा, चिकित्सा, खेलकूद और मनोरंजन की व्यवस्थाएं नियमों के अनुरूप लगातार सुनिश्चित की जाएं।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि सोनभद्र में राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह संचालित नहीं होने के कारण विधि के विरुद्ध बालकों को मिर्जापुर स्थित सम्प्रेक्षण गृह में रखा जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ