सोनभद्र। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रॉबर्ट्सगंज विकास खंड के ग्राम मंहुराही में आयोजित दो दिवसीय कृषि मेला एवं प्रदर्शनी किसानों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर किसानों को उन्नत खेती, कृषि यंत्र, सिंचाई सुविधाओं और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।
अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अनुदान पर कृषि यंत्र, उन्नत बीज, सिंचाई सुविधाएं तथा किसान हितैषी योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बना रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने किसानों को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने भी किसानों से आधुनिक खेती अपनाने और सरकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा एवं जिला महामंत्री संतोष शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।मेले के दौरान कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बीज किट वितरित की गई। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने सभी अतिथियों एवं किसानों का आभार व्यक्त किया।कृषि मेला न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी का माध्यम बना, बल्कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और आत्मनिर्भर खेती की दिशा में प्रेरित करने का भी महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।







.jpeg)
0 टिप्पणियाँ