सोनभद्र। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की पात्रता सूची को लेकर प्रशासन ने पारदर्शिता की नई पहल शुरू की है। अब ग्राम पंचायतों में आयोजित जन चौपालों के माध्यम से पात्रता सूची सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाई जा रही है, जिससे ग्रामीण स्वयं सूची का अवलोकन कर सकें और किसी भी गलत नाम या अपात्र व्यक्ति के शामिल होने पर आपत्ति दर्ज करा सकें।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर चल रही इस प्रक्रिया का उद्देश्य वास्तविक और जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ दिलाना है। जन चौपाल में ग्रामीणों को खुलकर अपनी बात रखने का अवसर दिया जा रहा है तथा प्राप्त आपत्तियों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और जनसहभागिता के साथ संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप केवल पात्र लाभार्थियों तक ही आवास योजना का लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जन चौपाल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और यदि सूची में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे तो समय रहते आपत्ति दर्ज कराएं। यह पहल न केवल पारदर्शी प्रशासन को मजबूती देगी, बल्कि पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ