मीडिया संवाद कार्यक्रम में बोले प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, देश ने आत्मनिर्भरता, आर्थिक मजबूती और वैश्विक सम्मान की दिशा में रचा नया इतिहास
सोनभद्र, 14 जून।प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को चुर्क स्थित सर्किट हाउस में भव्य मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग विभाग के मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सुशासन की उपलब्धियों को विस्तार से मीडिया के समक्ष रखा।प्रभारी मंत्री ने कहा कि बीते 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन, संस्कार और सम्मान को समर्पित रहा है। इस अवधि में देश ने आर्थिक सुदृढ़ीकरण, आधारभूत संरचना विकास, गरीब कल्याण, डिजिटल क्रांति और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में लगातार कार्य किया गया है, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।उन्होंने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है और विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प को साकार करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।मीडिया संवाद कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।






.jpeg)
0 टिप्पणियाँ