सोनभद्र। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर घोरावल विकास खण्ड परिसर में रविवार को तीन दिवसीय संवाद एवं विकास प्रदर्शनी कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में विकास योजनाओं की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को मोबाइल हैंडसेट वितरित कर डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की पहल को आगे बढ़ाया।अपने संबोधन में विधायक डॉ. मौर्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सुशासन, पारदर्शिता और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिनका लाभ समाज के हर वर्ग को मिला है।प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य, कृषि विभाग एवं स्वयं सहायता समूहों की उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। अधिकारियों ने लाभार्थियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख दीपक कुमार पटेल ने की तथा संचालन आनंद प्रकाश पटेल ने किया। इस अवसर पर लालजी तिवारी, सबल सिंह, जय सिंह एडवोकेट, गिरीजेश मौर्य, दिनेश कुमार, किसानू, नंदलाल, अमरेश कुमार उमर, सीमा गुप्ता, राजेश कुमार उमर समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, लखपति दीदी, कर्मचारी एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ