Ad Code


 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 15 से 21 जून तक योग सप्ताह का किया जाएगा आयोजन

 सीडीओ की अध्यक्षता में 21 जून को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई आयोजित

भारत लाइव टीवी 24। संवाददाता शैल मिश्रा 


अमेठी
। मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू की अध्यक्षता में आज विकास भवन में 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में डॉ अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 15 से 21 जून के मध्य योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी तहसीलों, नगर निकायों, विकासखंडों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, हेल्थ वेलनेस सेंटर, पंचायत भवनों, अमृत सरोवर, स्टेडियम आदि जगहों पर भी योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की योग दिवस को लेकर सभी अधिकारी, कर्मचारी अपनी-अपनी तैयारी पहले से ही सुनिश्चित कर लें साथ ही सभी कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए। 


उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मा. प्रभारी मंत्री जी भी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि योग के प्रति लोगों को उत्साहित एवं प्रेरित किया जाए जिससे लोग योगाभ्यास को अपने दिनचर्या में शामिल करते हुए निरंतर योग्य अभ्यास करें और अपना जीवन स्वस्थ एवं सुखी बनाएं। बैठक में सीडीओ ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई दुरुस्त किया जाए, शौंचालय की व्यवस्था होनी चाहिए, पीने के पानी की भी व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर कराए जाने के निर्देश दिये, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को डॉक्टरों, आवश्यक दवाओं के साथ ही एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास कार्यक्रम के फोटो/वीडियो आयुष कवच ऐप पर अपलोड किए जाएं। बैठक में सीडीओ ने कहा कि सभी कार्यक्रम प्लास्टिक मुक्त आयोजित किए जाएं।


बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, आयुर्वेद विभाग के चिकित्सक/कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ अनुपम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ