सोनभद्र, 08 जून 2026।जनपद सोनभद्र में आगामी 28 जून को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स नियमित टीकाकरण कार्यक्रम एवं पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने अभियान की तैयारियों, माइक्रोप्लान, प्रशिक्षण, निगरानी व्यवस्था और नियमित टीकाकरण की प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। वहीं डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधियों ने पिछले चरण की उपलब्धियों और कमियों की जानकारी साझा की।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दिसंबर-2025 चरण में चिन्हित सभी कमियों को दूर कर जून-2026 के पल्स पोलियो अभियान को पूरी तरह सफल बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान की प्रत्येक तैयारी निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी होनी चाहिए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने यू-विन पोर्टल पर दर्ज एंटीजनवार ओवरड्यू बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं डाटा अपलोड एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए तथा जनपद में शत-प्रतिशत प्रतिरक्षण का लक्ष्य हर हाल में हासिल किया जाए।बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमेश कुमार मिश्रा, डॉ. गिरधारी लाल, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।







.jpeg)
0 टिप्पणियाँ