भारत लाइव टीवी 24।जिला ब्यूरो अमेठी विरेन्द्र कुमार सिंह
जगदीशपुर, अमेठी। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के महाप्रयाण दिवस, गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा के पावन अवसर पर 24 जून को जगदीशपुर क्षेत्र में सामूहिक जप, प्रार्थना एवं पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 7 बजे से मंत्र जाप के साथ प्रारंभ होगा, जबकि प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया जाएगा। यह आयोजन पूर्णेश्वर मंदिर (द्रोपदी कुंवर) रेलवे क्रॉसिंग, पूरे शोहरत सिंह, जगदीशपुर में आयोजित होगा।आयोजन की जिम्मेदारी महिला मंडल गायत्री परिवार, पूरे शोहरत सिंह द्वारा निभाई जा रही है। आयोजकों ने समस्त गायत्री परिवार एवं श्रद्धालु परिजनों से कार्यक्रम में पहुंचकर आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन कौशल किशोर वैश्य, बाबा रामपाल तथा राज बख्श सिंह की अगुवाई में किया जाएगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे 24 जून को आयोजित इस आध्यात्मिक महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें तथा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।






.jpeg)
0 टिप्पणियाँ