Ad Code


 

आसमानी कहर और डूबने से मौतों पर प्रशासन का बड़ा कदम, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की राहत

डीएम चर्चित गौड़ की संवेदनशील पहल, आपदा पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता


सोनभद्र
। जनपद में आकाशीय बिजली और डूबने की दर्दनाक घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर मृतकों के आश्रितों को शासन द्वारा निर्धारित 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है।प्रशासनिक जानकारी के अनुसार आकाशीय विद्युत की चपेट में आकर जान गंवाने वाली अंशिका (घोरावल) और आंचल (रॉबर्ट्सगंज) के परिजनों के खातों में सहायता राशि हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वहीं डूबने की घटनाओं में मृत पीयूष (दुद्धी) एवं पवन कुमार (ओबरा) के परिजनों को भी राहत राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई पूर्ण कर दी गई है।इसके अलावा कृष्ण निषाद (कोन) और अंकित कुमार (दुद्धी) के मामलों में पोस्टमार्टम एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं, जिसके बाद उनके परिवारों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

 डीएम की अपील: मौसम खराब हो तो बरतें सावधानी

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि आंधी-तूफान, तेज बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान घरों से बाहर निकलने से बचें। पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहें। नदी, तालाब, पोखरों और जलाशयों के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं तथा बच्चों पर विशेष निगरानी रखें।उन्होंने कहा कि "सतर्कता और जनसहभागिता से ही आपदाओं में होने वाली जनहानि को रोका जा सकता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ