एएसपी अनिल कुमार की अपील— लापरवाही न करें, सतर्कता ही जीवन की सुरक्षा है।
सोनभद्र। जनपद में बढ़ रही डूबने की घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने नदी, बाँध एवं जलाशयों के आसपास विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। आमजन, विशेषकर युवाओं और बच्चों को जल स्रोतों के समीप सावधानी बरतने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोग नदी, तालाब, बाँध और जलाशयों में स्नान करने या घूमने के लिए पहुंचते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थलों पर लोगों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही है तथा खतरनाक क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की जा रही है।उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों पर विशेष निगरानी रखें और उन्हें गहरे पानी वाले क्षेत्रों में जाने से रोकें। पुलिस टीमों द्वारा लगातार गश्त कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि नदी, बाँध और जलाशयों के किनारे सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा संबंधित विभाग को सूचना दें।





0 टिप्पणियाँ