Ad Code


 

इस्लामनगर में बवाल के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 49 लोगों पर मुकदमा, 10 गिरफ्तार

भारत लाइव टीवी 24। जिला ब्यूरो बदायूं एम आरिफ खान 


बदायूं।
इस्लामनगर कस्बे के मछली बाजार में टेंपो और बाइक की मामूली टक्कर ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। शुक्रवार शाम दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले, साथ ही पथराव भी हुआ। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।घटना के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए 24 नामजद तथा 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।इस्लामनगर थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, उपद्रव के दौरान पुलिस टीम पर भी अभद्रता की गई और सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने हालात संभालते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया। शुक्रवार को नौ आरोपियों को पकड़ा गया था, जबकि बाद में एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई।उपनिरीक्षक गौतम पांडेय की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पहले पक्ष से राजू, बबलू, फारुख, यावर, शमशाद, इरशाद, आदिल, दानिश, अनस, छोटा उर्फ छुट्टन, फूलबानो उर्फ फुली और गुलशन को नामजद किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से फारुख पुत्र हबीब, याकूब, अजीम, आरिफ, आमिर, इमरान, अमन, हसन, अब्दुल्ला, यामीन, गुलफ्शा और बबली समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा 20 से 25 अज्ञात लोगों को भी नामजद किया गया है।

बवाल के बाद मछली बाजार और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। शुक्रवार को बंद हुआ बाजार शनिवार सुबह फिर से खुल गया और फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखे हुए है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ