Ad Code


 

हजारों अकीदतमंदों की मौजूदगी में निकला मोहर्रम का ताजिया, "या हुसैन" की सदाओं से गूंजा विराज गांव

  भारत लाइव टीवी 24। जिला ब्यूरो अमेठी विरेन्द्र कुमार सिंह 


तिलोई (अमेठी)।
तहसील तिलोई क्षेत्र के ग्राम विराज (मुजरेले विराज) में मोहर्रम के अवसर पर शनिवार को अकीदत और भाईचारे के माहौल में ताजिया जुलूस धूमधाम से निकाला गया। जुलूस में हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की और "या हुसैन" की सदाओं के बीच इमाम हुसैन की शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।ताजिया जुलूस गांव के निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा, जहां जगह-जगह लोगों ने ताजिए का स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था और अनुशासन का शानदार नजारा देखने को मिला। युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर मोहर्रम की परंपरा को श्रद्धापूर्वक निभाया।किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल पूरे जुलूस के साथ मौजूद रहा और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी। प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।मोहर्रम के इस अवसर पर गांव में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। आयोजन के सफल समापन पर क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और आयोजन समिति की व्यवस्थाओं की सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ