Ad Code


 

विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संकल्प, 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य

भारत लाइव टीवी। विरेन्द्र कुमार सिंह 


अमेठी
। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कनोडिया सेम प्राइवेट लिमिटेड एवं सोसाइटी फॉर एनिमल हेल्थ एग्रीकल्चर साइंस एंड ह्यूमेनिटी (SAHAS) द्वारा उद्यान विभाग के सहयोग से भव्य पर्यावरण जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कंपनी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्लांट हेड श्री आनंद गौतम तथा विशिष्ट अतिथि श्री अनिल सिंह (बीज विक्रय केंद्र प्रभारी, अमेठी), श्री चंद्र पाल यादव (समन्वयक, साहस) एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री एस.पी. सिंह रहे। सभी अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने "धरती बचाओ, पेड़ बचाओ और जीवन बचाओ" का संकल्प लिया। संस्था द्वारा आगामी समय में गांवों में 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पौधारोपण अभियान के तहत भूमि की प्रकृति के अनुसार उपयुक्त पौधों का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम में आज कांजी, नीम, आम और जामुन के पौधे लगाए गए।वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। पेड़ न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं।कार्यक्रम में अंकित (सेफ्टी विभाग), सुरेश सिंह (सिक्योरिटी सुपरवाइजर), राजबहादुर (पौधशाला रामगंज), विजय (पौधशाला भादर), उमेश, संजय यादव सहित कंपनी के कर्मचारियों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, जिसने लोगों को हरित भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ