सोनभद्र। न्यायिक क्षेत्र में सेवा देने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा संचालित स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद का एक रिक्त पद भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र की ओर से 08 जून 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपना आवेदन अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र को संबोधित करते हुए भेज सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 08 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।प्राधिकरण ने बताया कि आवेदन से संबंधित पात्रता, नियम एवं अन्य आवश्यक जानकारियां जनपद न्यायालय सोनभद्र तथा माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी वहीं से आवेदन पत्र डाउनलोड कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (पूर्णकालिक) राहुल, सिविल जज (सी.डी.) ने जानकारी देते हुए बताया कि चयन प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न कराई जाएगी और इच्छुक उम्मीदवार समय सीमा के भीतर आवेदन करना सुनिश्चित करें।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ