Ad Code


 

मोदी ने रचा नया इतिहास, नेहरू का रिकॉर्ड टूटा

 भारत लाइव टीवी 24। संवाददाता सारिका श्रीवास्तव 


शक्तिनगर (सोनभद्र
)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी के लगातार 12 वर्षों तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने और नया राजनीतिक इतिहास रचने के उपलक्ष्य में शक्तिनगर मंडल भारतीय जनता पार्टी द्वारा बीना स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में भव्य सुन्दरकाण्ड पाठ एवं विशेष पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना की।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी एक नई पहचान बनाई है। देश ने विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। लगातार 12 वर्षों तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहकर उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसकी चर्चा देश-विदेश में हो रही है।


राम-जानकी मंदिर में आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आराधना करते हुए देश की सुख-समृद्धि एवं प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं सफल नेतृत्व की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में भाजपा शक्तिनगर मंडल के जिला उपाध्यक्ष सरजु बैसवार, मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष रमेश पाठक, अनीता साहनी, मंडल मंत्री सारिका श्रीवास्तव सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। मंदिर परिसर "जय श्रीराम" और "भारत माता की जय" के नारों से गूंज उठा, जिससे पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ