Ad Code


 

जलाशयों पर मौत का खतरा! अब हर किनारे लगे चेतावनी बोर्ड, प्रशासन का बड़ा अभियान

  जलाशयों एवं बांधों के किनारे चेतावनी स्लोगन स्थापित


सोनभद्र
।बरसात और बढ़ते जलस्तर के बीच संभावित हादसों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के विभिन्न जलाशयों, बांधों और अन्य जल स्रोतों के किनारे चेतावनी एवं जनजागरूकता संबंधी स्लोगनयुक्त सूचना पट्ट लगाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य लोगों को जल स्रोतों के आसपास बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना है।प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जलाशयों के आसपास ऐसे संदेश प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जिनमें गहरे पानी में न जाने, असुरक्षित स्थानों पर स्नान न करने तथा बांधों और जलाशयों के किनारों पर अनावश्यक रूप से न जाने की सलाह दी गई है। 


विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।जिला प्रशासन का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जन-जन तक सुरक्षा संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि डूबने जैसी घटनाओं को रोका जा सके और आपदा जोखिम को कम किया जा सके।


प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे लगाए गए चेतावनी संकेतों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। जनहित में चलाया जा रहा यह अभियान आने वाले दिनों में और व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ