सोनभद्र। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चतरा ब्लॉक परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का भव्य शुभारंभ प्रदेश सरकार के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री एवं जनपद प्रभारी हंसराज विश्वकर्मा ने किया। मेले में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही, जहां प्रभारी मंत्री ने स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और पात्र लाभार्थियों को लाभ भी वितरित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले आम जनता को एक ही स्थान पर सरकारी सेवाएं, स्वास्थ्य सुविधाएं और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों से विकास की गति तेज हुई है और योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर जनता और शासन के बीच मजबूत कड़ी का काम कर रहे हैं।मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जबकि विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ