जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता, अधिकारियों-कर्मचारियों, मीडिया और जनता का जताया आभार
सोनभद्र, 13 जून 2026।जनगणना-2027 के प्रथम चरण "मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य" में सोनभद्र जनपद ने एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए निर्धारित अंतिम तिथि 20 जून 2026 से काफी पहले शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के कुशल नेतृत्व, सतत मॉनिटरिंग और सभी विभागों के समन्वित प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।
जिलाधिकारी ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जनगणना निदेशालय की प्रतिनिधि प्रियासा सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, चार्ज अधिकारियों, सूचना विज्ञान अधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी, सूचना अधिकारी, अपर जनगणनाधिकारियों समेत इस कार्य में लगे शिक्षकों, राजस्व कर्मियों तथा हिंडालको एवं ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ के कर्मचारियों को बधाई दी।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि सोनभद्र की दुर्गम और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद यह सफलता प्रशासनिक प्रतिबद्धता, टीम भावना और जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों, पत्रकारों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं आम जनता द्वारा दिए गए सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।
जनपद की यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण है, बल्कि आने वाले जनगणना कार्यों के लिए भी एक प्रेरणादायक मॉडल के रूप में देखी जा रही है।






.jpeg)
0 टिप्पणियाँ