Ad Code


 

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कछला गंगा घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी


बदायूं।
सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान एवं पूजा-अर्चना के लिए घाटों पर पहुंचने लगे। पूरा क्षेत्र "हर-हर महादेव" और "गंगा मैया की जय" के जयघोष से गूंज उठा।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कछला गंगा घाट पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा स्नान घाटों की सुरक्षा का जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए।प्रशासन द्वारा घाट क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों, गोताखोरों तथा चिकित्सा टीमों की तैनाती की गई। श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष इंतजाम किए गए, जिससे पूरे दिन स्नान एवं पूजा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर मोहित कुमार, सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक उझानी प्रवीण कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ