सोनभद्र। जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने स्पष्ट कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायतकर्ता से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए और संतुष्टि स्तर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।राजस्व भूमि संबंधी शिकायतों की समीक्षा में सामने आया कि परीक्षण हेतु प्राप्त 6545 मामलों में से 5902 का परीक्षण पूरा हो चुका है, जबकि 643 प्रकरण अभी भी लंबित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को फटकार लगाते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।डीएम ने दो टूक कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को जनता की शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और तय समय सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ