Ad Code


 

मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, डूबने की घटनाओं पर रोक के लिए जनजागरूकता अभियान तेज


सोनभद्र, 15 जून।
मानसून के आगमन और संभावित आपदाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला पंचायत विभाग द्वारा नदी, तालाब, जलाशयों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी संदेशों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।


अभियान के तहत ग्राम पंचायत सचिवालयों, सार्वजनिक स्थलों और नदी तटों पर चेतावनी बोर्ड, दीवार लेखन तथा "क्या करें, क्या न करें" संबंधी स्लोगन लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को डूबने जैसी दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात के मौसम में जलस्तर बढ़ने से हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में नागरिकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष निगरानी रखने तथा नदी और जलाशयों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की।प्रशासन का उद्देश्य जन-जन तक सुरक्षा संदेश पहुंचाकर मानसून के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए सुरक्षा संदेशों का पालन करने और सुरक्षित रहने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ