सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में सोमवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शिक्षा विभाग की योजनाओं और विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान विद्युतीकरण कार्यों को लेकर अधिशासी अभियंता पिपरी द्वारा दी गई जानकारी गलत पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनके वेतन भुगतान पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए।बैठक में डीएम ने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यों में भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही मिलने पर और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, रैंप, यूरिनल, विद्युतीकरण और अन्य मूलभूत सुविधाओं को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों में स्वच्छता, फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता तथा गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।उन्होंने विद्यालय खुलने के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ