Ad Code


 

बड़े मंगल पर मां कमला बुक एजेंसी में उमड़ा आस्था का सैलाब, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

भारत लाइव टीवी 24। जिला ब्यूरो विरेन्द्र कुमार सिंह 


अमेठी/इन्हौना।
बड़े मंगल के पावन अवसर पर मां कमला बुक एजेंसी में आयोजित भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और सेवा का केंद्र बन गया। पत्रकार मृदुल श्रीवास्तव के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र भर से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।पूरे आयोजन स्थल पर बजरंगबली के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से ही प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचने लगी। सेवा भाव से किए गए इस आयोजन ने बड़े मंगल की परंपरा को और अधिक गौरव प्रदान किया।कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। शिरीष गुप्ता, मलखान सिंह, प्रियांशु त्रिवेदी, प्रमोद वर्मा सहित अनेक लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की और इसे सामाजिक एकता एवं धार्मिक सद्भाव का प्रतीक बताया।आयोजक मृदुल श्रीवास्तव ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बड़े मंगल केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और भाईचारे का संदेश देने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनसेवा और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

बड़े मंगल के इस आयोजन ने क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ