सोनभद्र/दिनांक 09 जून,2026।नगर पालिका परिषद सोनभद्र के सभाकक्ष में आज पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष श्री विनय श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पीएम स्वनिधि योजना के विभिन्न प्रावधानों एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि ने बताया कि योजना के तहत प्रथम ऋण रूपये 15,000, द्वितीय ऋण रूपये 25,000 तथा तृतीय ऋण रूपये 50,000 तक उपलब्ध कराया जाता है। इसके अतिरिक्त 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान, डिजिटल लेनदेन पर प्रतिमाह रूपये 100 तक कैशबैक, क्रेडिट कार्ड सुविधा एवं केंद्र सरकार की 8 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लाभार्थियों को प्रदान की गई। लोक कल्याण मेले के दौरान पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को परिचय बोर्ड एवं क्यूआर कोड वितरित किए गए तथा नए ऑनलाइन आवेदन भी प्राप्त किए गए। साथ ही योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 05 स्ट्रीट वेंडरों एवं नगर पालिका परिषद सोनभद्र के 05 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को योजना से जोड़ने एवं उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु सहयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर अवर अभियंता श्री राजकुमार राज, नगर पालिका के सम्मानित सदस्यगण सर्वश्री मनोज चौबे, प्रदीप कुमार सिंह एवं रमेश जायसवाल, डूडा के श्री ब्रजेश पटेल, नगर पालिका कर्मचारी श्री संत कुमार सोनी सहित अन्य कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में रेहड़ी-पटरी दुकानदार उपस्थित रहे।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ