Ad Code


 

आपदा से बचाव का मंत्र अब हर गांव-हर स्कूल तक!

डीएम चर्चित गौड़ ने किया आपदा जागरूकता पोस्टर का विमोचन, जनसहभागिता पर दिया जोर


सोनभद्र, 09 जून 2026
।जनपद में आपदा जोखिम न्यूनीकरण और आमजन को जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मंगलवार को आपदा जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से होने वाली जनहानि और संपत्ति के नुकसान को कम करने के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना बेहद आवश्यक है।डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आपदा जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाए तथा पोस्टरों को जनपद के विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, सरकारी राशन दुकानों, नगर निकायों, विकास खंड कार्यालयों, तहसीलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए।उन्होंने कहा कि इन पोस्टरों के माध्यम से लोगों को भूकंप, आंधी-तूफान, बाढ़, बिजली गिरने जैसी आपदाओं से बचाव के उपाय, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर और जरूरी सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। इससे आमजन आपदा के समय सही निर्णय लेकर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकेंगे।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आपदा प्रबंधन केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि जनभागीदारी का भी विषय है। जागरूक और प्रशिक्षित नागरिक आपदा की घड़ी में राहत और बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी ओंकार नाथ, जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण यादव, आपदा सहायक शिवमूरत भीमराव समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ