Ad Code


 

बालिकाओं की सुरक्षा से स्वच्छता तक, डीएलएसए सोनभद्र की बड़ी पहल

बाल गृह का औचक निरीक्षण, 51 बालिकाओं का जाना हाल; मिशन शक्ति के तहत अधिकारों की जानकारी, कचरा प्रबंधन पर भी चला जागरूकता अभियान


सोनभद्र
। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के अध्यक्ष श्री राम सुलीन सिंह के आदेश पर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने बालिकाओं की सुरक्षा, अधिकारों और स्वच्छता को लेकर दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए।समिति के सदस्य श्री ओमकार शुक्ला (अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो) एवं श्री राहुल (सिविल जज सीडी/सचिव, डीएलएसए) ने रॉबर्ट्सगंज स्थित पूर्वासी ग्रामीण उत्थान विकास सेवा समिति द्वारा संचालित बाल गृह (बालिका) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गृह में कुल 51 बालिकाएं आवासित मिलीं। अधिकारियों ने साफ-सफाई, भोजन, सुरक्षा व्यवस्था और दैनिक सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।निरीक्षण के दौरान बालिकाओं को पॉक्सो अधिनियम, दहेज प्रतिषेध कानून, घरेलू हिंसा अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व लाभ, पीसीपीएनडीटी अधिनियम, समान पारिश्रमिक, हिंदू उत्तराधिकार कानून सहित महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े विभिन्न कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं मिशन शक्ति के छठवें चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़े विषयों पर भी जागरूक किया गया तथा अधीक्षिका को आवश्यक निर्देश दिए गए।इसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्ययोजना 2026-27 के तहत काशीराम आवास, रॉबर्ट्सगंज में कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चीफ एलएडीसी श्री शमशेर बहादुर सिंह सहित लगभग 50 नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएलएसए सचिव श्री राहुल ने कहा कि "स्वस्थ समाज ही स्वस्थ राष्ट्र की मजबूत नींव है।" उन्होंने लोगों से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डिब्बों में रखने, प्लास्टिक, जैविक, मेडिकल और ई-वेस्ट के उचित निस्तारण की अपील की। साथ ही बताया कि सही कचरा प्रबंधन से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनस्वास्थ्य को बड़ा लाभ मिलता है।डीएलएसए की इस पहल ने एक ओर बालिकाओं के अधिकारों और सुरक्षा को मजबूत करने का संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा भी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ