Ad Code


 

रेणुकूट को करोड़ों की सौगात: तालाब होगा भव्य, तीन स्मृति द्वारों से सजेगा शहर, मंत्री संजीव कुमार गोंड करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

वार्ड-13 में तालाब सौंदर्यीकरण एवं छठ घाट निर्माण का होगा शिलान्यास, भगवान बिरसा मुंडा, अटल स्मृति और डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति द्वार का होगा लोकार्पण


सोनभद्र
। नगर पंचायत रेणुकूट आज विकास के नए अध्याय की ओर कदम बढ़ाने जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड मंगलवार, 30 जून को नगर में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:00 बजे वार्ड संख्या-13 स्थित ग्रीन लैंड स्कूल के सामने तालाब सौंदर्यीकरण एवं छठ घाट निर्माण कार्य के शिलान्यास से होगी। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन सुविधाएं मिलेंगी तथा तालाब का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा।इसके बाद दोपहर 12:00 बजे खड़पाथर मार्ग पर भगवान बिरसा मुंडा स्मृति द्वार का लोकार्पण किया जाएगा। 12:30 बजे मनसा चित्र मंदिर के सामने अटल स्मृति द्वार का उद्घाटन होगा, जबकि दोपहर 1:00 बजे बेलहथी मार्ग पर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति द्वार का लोकार्पण किया जाएगा।नगर पंचायत रेणुकूट का कहना है कि इन परियोजनाओं से शहर की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान भी मजबूत होगी। स्थानीय लोगों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा नागरिकों की उपस्थिति की संभावना है।आज का यह आयोजन रेणुकूट के विकास, सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ