सोनभद्र। आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। परीक्षा के तीसरे दिन जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने घोरावल स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, मुड़ीलाडीह परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, परीक्षा कक्षों और कंट्रोल रूम का गहन निरीक्षण किया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की गोपनीयता और शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और परीक्षा केंद्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रशासन की सख्ती के बीच परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से परीक्षा संपन्न कराई जा रही है।







.jpeg)
0 टिप्पणियाँ