सोनभद्र। जिले के मत्स्य पालकों और मछुआरा समुदाय के लिए अच्छी खबर है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना तथा सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम स्थापना योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि पात्र मत्स्य पालक एवं मछुआरा समुदाय के इच्छुक व्यक्ति विभागीय पोर्टल fisher.up.gov.in पर 08 जून 2026 से 28 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों को आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों को अपनाने, उत्पादन बढ़ाने तथा आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।विभाग के अनुसार योजना से संबंधित परियोजना विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेख एवं अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदक समय रहते आवेदन कर योजनाओं का लाभ उठाएं।अधिक जानकारी के लिए सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय, द्वितीय तल, विकास भवन, सोनभद्र में संपर्क किया जा सकता है।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ