शंकरगढ़, प्रयागराज ।विकासखंड शंकरगढ़ को नए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के रूप में सुशील कुमार सिंह मिले हैं। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एवं ब्लॉक कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।बताया जा रहा है कि पूर्व बीडीओ मनोज कुमार सिंह के स्थानांतरण के बाद कई विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई थी, जिससे ग्राम सभाओं के विभिन्न कार्य प्रभावित हो रहे थे। ऐसे में नए बीडीओ के आगमन से विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।कार्यभार संभालने के बाद बीडीओ सुशील कुमार सिंह ने ब्लॉक के कर्मचारियों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया तथा क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं और लंबित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संकेत दिए कि शासन की योजनाओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी।इस अवसर पर उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं कर्मचारियों ने नए बीडीओ का स्वागत करते हुए विकासखंड के समग्र विकास में सहयोग का भरोसा दिलाया। क्षेत्रवासियों को भी उम्मीद है कि नए नेतृत्व में शंकरगढ़ के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।शंकरगढ़ के नए बीडीओ सुशील कुमार सिंह का ब्लॉक परिसर में पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते ग्राम प्रधान एवं कर्मचारी।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ