भारत लाइव टीवी। जिला ब्यूरो विरेन्द्र कुमार सिंह
तिलोई (अमेठी)। शासन के स्थानांतरण आदेश के तहत अमेठी जनपद की तिलोई वन रेंज में वन विभाग का प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पिछले करीब 4 वर्ष 4 माह से तिलोई में वन क्षेत्राधिकारी के पद पर कार्यरत मो. जहीर मिर्जा का तबादला बाराबंकी जनपद की फतेहपुर वन रेंज में कर दिया गया है।जहीर मिर्जा के कार्यकाल में तिलोई वन रेंज में वन संरक्षण, पौधरोपण अभियान तथा वन संपदा की सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए। उनके स्थानांतरण के बाद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वहीं, अभय कुमार मल्य ने तिलोई वन रेंज के नए वन क्षेत्राधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह लखीमपुर खीरी जनपद की शारदा नगर वन रेंज से स्थानांतरित होकर तिलोई पहुंचे हैं। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने वन क्षेत्र के संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और विभागीय योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की प्रतिबद्धता जताई।नए वन क्षेत्राधिकारी के आगमन से वन विभाग की गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों और विभागीय कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र में बेहतर कार्यों की अपेक्षा व्यक्त की है।






.jpeg)
0 टिप्पणियाँ