Ad Code


 

रात के अंधेरे में खनन का खेल! डाला बाड़ी में नियमों की धज्जियां उड़ाने के आरोप, बड़ी दुर्घटना की आशंका- वायरल खबर


सोनभद्र
। ओबरा तहसील अंतर्गत डाला बाड़ी क्षेत्र में कथित अवैध गतिविधियों और प्रशासनिक उदासीनता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में नियमों और निर्धारित समय-सीमा की अनदेखी कर रात के अंधेरे में खनन कार्य कराया जा रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।


ग्रामीणों के अनुसार, मानवता और सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर किए जा रहे कार्यों से आसपास के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। आरोप है कि जिम्मेदार विभागों को जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे भ्रष्टाचार की आशंकाएं भी बल पकड़ रही हैं।जानकारी के अनुसार संबंधित पट्टा संतोष कुमार पुत्र स्वर्गीय माता प्रसाद, निवासी बारी-डाला, सोनभद्र के नाम बताया जा रहा है। अभिलेखों के अनुसार अराजी संख्या-74075, रकबा 1 हेक्टेयर तथा पट्टा वैधता 12 अप्रैल 2023 से 11 अप्रैल 2033 तक है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि खनन कार्य निर्धारित नियमों, सुरक्षा मानकों और स्वीकृत समय के विपरीत किया जा रहा है तो प्रशासन को तत्काल जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रात के समय भारी मशीनों और वाहनों का संचालन क्षेत्रवासियों के लिए खतरा बनता जा रहा है।

बड़े सवाल

क्या खनन कार्य निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुरूप हो रहा है?

रात के समय संचालित गतिविधियों की निगरानी कौन कर रहा है?

शिकायतों के बावजूद प्रशासन कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा?

क्या जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है?


क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी और खनन विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ