Ad Code


 

सोनभद्र के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 10 जुलाई को लगेगा मेगा रोजगार मेला, 8 निजी कंपनियां करेंगी भर्ती


सोनभद्र, 08 जुलाई 2026।
जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 10 जुलाई (शुक्रवार) को एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां निजी क्षेत्र की करीब 8 प्रतिष्ठित कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी।

रोजगार मेला प्रातः 10:00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने), लोढ़ी, रॉबर्ट्सगंज में आयोजित होगा। मेले में क्वेस कॉर्प लिमिटेड (हिंडालको इंडस्ट्रीज, रेणूकूट), लर्नर प्रा. लि., ठाकुर पब्लिकेशन, कैस्पर माइक्रो क्रेडिट, सोन ऑटोमोबाइल जोन, सुप्रिया सोलर, स्मार्ट वेल्थ प्लानर और इंडियन एसोसिएट्स सहित कई कंपनियां भाग लेंगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों का सीधा साक्षात्कार नियोजकों द्वारा मौके पर ही लिया जाएगा। यह रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क है और इसमें भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, अभ्यर्थियों को यात्रा व्यय स्वयं वहन करना होगा।

युवाओं से अपील की गई है कि वे अपने आवश्यक शैक्षिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा और पहचान पत्र के साथ समय पर पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ