सोनभद्र, 08 जुलाई 2026।खरीफ अभियान 2026 के दौरान किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिले में खेती के लिए आवश्यक यूरिया और डीएपी उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है, जिससे किसानों को समय पर खाद मिल सकेगी।
जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की संस्तुति पर 41 सहकारी समितियों को 603.36 मीट्रिक टन यूरिया तथा 36 सहकारी समितियों को 462.00 मीट्रिक टन डीएपी का आवंटन किया गया है। पीसीएफ द्वारा समितियों और अधिकृत उर्वरक बिक्री केंद्रों तक खाद पहुंचाने की प्रक्रिया लगातार जारी है।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत केंद्रों से ही निर्धारित सरकारी मूल्य पर उर्वरक खरीदें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कहीं कालाबाजारी, ओवररेटिंग या कृत्रिम अभाव की सूचना मिलती है तो किसान तुरंत सहकारिता विभाग के कंट्रोल रूम, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय या उप कृषि निदेशक कार्यालय को सूचित करें। ऐसी शिकायतों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी।







.jpeg)
0 टिप्पणियाँ