Ad Code


 

स्कूलों से लेकर गांवों तक स्वच्छता की अलख, नालियां साफ, झाड़ियों की कटाई और लोगों को किया गया जागरूक

संचारी रोगों पर जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार, गांव-गांव चला महाअभियान


सोनभद्र
।जनपद में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान ने गुरुवार को व्यापक जनआंदोलन का रूप ले लिया। जिला प्रशासन के निर्देश पर गांव-गांव में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जहां नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, खराब हैंडपंपों का निरीक्षण एवं मरम्मत कराई गई। उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष फोकस रखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

अभियान के दौरान सफाईकर्मियों, ग्राम पंचायत सहायकों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर पहुंचकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव, साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी।

विद्यालयों में बच्चों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताए गए, जबकि गांवों और वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाकर संक्रमण फैलाने वाले कारणों को खत्म करने का प्रयास किया गया। साथ ही हैंडपंपों की मरम्मत कर सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

पशुपालकों को भी जागरूक किया गया और कृषक संवाद कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और संचारी रोगों की रोकथाम के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आमजन से अपील की कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, जलभराव न होने दें तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर संचारी रोगों से स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ