पोस्टरों, प्रार्थना सभा और कक्षाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सिखाए जा रहे जीवनरक्षक उपाय
सोनभद्र।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में जनपद के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आपदा जागरूकता अभियान जोर-शोर से संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के प्रति जागरूक बनाकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विद्यालय परिसरों में आपदा से बचाव एवं सुरक्षा संबंधी आकर्षक पोस्टर लगाए गए हैं, जबकि प्रतिदिन प्रार्थना सभा और कक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को भूकंप, आकाशीय बिजली, बाढ़, आग लगने सहित विभिन्न आपदाओं के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जा रही है।
छात्र-छात्राओं को यह भी समझाया जा रहा है कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय संयम बनाए रखें, सुरक्षित स्थान पर जाएं, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अफवाहों से दूर रहें।
प्रशासन का मानना है कि विद्यालय स्तर पर दी जा रही यह जानकारी बच्चों को न केवल स्वयं सुरक्षित रहने में मदद करेगी, बल्कि वे अपने परिवार और समाज को भी आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विद्यालयों में यह अभियान नियमित रूप से जारी है, जिससे जनपद में आपदा प्रबंधन के प्रति व्यापक जनजागरूकता विकसित हो रही है।







.jpeg)
0 टिप्पणियाँ