Ad Code


 

प्रभारी मंत्री का सख्त संदेश: टूलकिट सिर्फ बांटने के लिए नहीं, इस्तेमाल भी होना चाहिए

ओडीओपी योजना के तहत 10 लाभार्थियों को मिली टूलकिट, एक माह में होगी उपयोग की जांच


सोनभद्र | 02 जुलाई, 2026।
जनपद के सर्किट हाउस सभागार में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने ओडीओपी (एक जनपद–एक उत्पाद) योजना के अंतर्गत चयनित 10 लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की। कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जिलाधिकारी चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि सरकारी योजनाएं केवल वितरण तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनका लाभ जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार चौधरी को निर्देश दिए कि जिन लाभार्थियों को टूलकिट दी गई है, उनके यहां एक माह के भीतर जाकर सत्यापन किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि टूलकिट का सही उपयोग हो रहा है। इसके बाद विस्तृत जांच रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाए।प्रभारी मंत्री ने कहा कि ओडीओपी योजना प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए, ताकि स्थानीय उत्पादों को नई पहचान और रोजगार के नए अवसर मिल सकें।कार्यक्रम के अंत में सदर विधायक भूपेश चौबे ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ