सोनभद्र, 02 जुलाई 2026।सोनभद्र के मीठापुर गांव में सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद प्रदेश सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल राहत पहुंचाई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा स्वयं गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।प्रभारी मंत्री ने पीड़ित परिवारों के बीच बैठकर उनकी पीड़ा सुनी और कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद एवं अपूरणीय क्षति है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार इस कठिन समय में पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।प्रभारी मंत्री ने बताया कि मृतक दीपक (10 वर्ष), बोलबम (16 वर्ष) और संदीप (20 वर्ष) के परिजनों के बैंक खातों में ₹4-4 लाख की अहेतुक सहायता राशि भेज दी गई है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शासन की सभी पात्र योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के परिवारों तक पहुंचाया जाए।इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ