अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, मीतापुर में डूबने की घटना के पीड़ित परिवार से मिलकर जताएंगे संवेदना
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री एवं सोनभद्र के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा गुरुवार, 2 जुलाई को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वह संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ प्रशासनिक समीक्षा, जनसंवाद और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री सुबह 11:15 बजे वाराणसी सर्किट हाउस से प्रस्थान कर दोपहर 1:00 बजे राबर्ट्सगंज स्थित डीआर ड्रीम्स होटल पहुंचेंगे, जहां आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद 2:40 बजे सर्किट हाउस, लोढ़ी में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा करेंगे।दौरे के अगले चरण में प्रभारी मंत्री 3:40 बजे चोपन ब्लॉक के ग्राम मीतापुर पहुंचेंगे, जहां हाल ही में नदी में डूबने से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा देंगे।इसके बाद शाम 4:50 बजे राबर्ट्सगंज नगर के वार्ड संख्या-24, कम्हारी स्थित विजय विश्वकर्मा के आवास पर आयोजित स्थानीय कार्यक्रम एवं जनसंवाद में भाग लेकर क्षेत्रीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। सभी कार्यक्रमों के उपरांत शाम 5:20 बजे उनका प्रस्थान निर्धारित है।प्रभारी मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और संगठन स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।







.jpeg)
0 टिप्पणियाँ