सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जनपद सोनभद्र में बेटियों के भविष्य को नई दिशा दे रही है। योजना के तहत अब तक 26,341 बालिकाएं लाभान्वित हो चुकी हैं, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में 1,117 नए आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना, उनकी शिक्षा सुनिश्चित करना, बाल विवाह पर रोक लगाना और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। योजना के तहत 25 हजार रुपये की सहायता राशि छह चरणों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जा रही है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी हुई है।योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म पर 5 हजार रुपये, पूर्ण टीकाकरण पर 2 हजार रुपये, कक्षा 1 और कक्षा 6 में प्रवेश पर 3-3 हजार रुपये, कक्षा 9 में प्रवेश पर 5 हजार रुपये तथा 10वीं या 12वीं के बाद स्नातक अथवा डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर 7 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है।योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलता है जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है और परिवार में अधिकतम दो बच्चे हैं। विशेष परिस्थितियों में जुड़वां बेटियों के जन्म पर तीनों बेटियों को भी योजना का लाभ देने का प्रावधान किया गया है।जिला प्रशासन का कहना है कि कन्या सुमंगला योजना बेटियों को आर्थिक संबल देने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सोनभद्र में हजारों बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने वाली यह योजना अब महिला सशक्तिकरण की मजबूत मिसाल बन चुकी है।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ