Ad Code


 

1200 मतदाताओं के मानक पर होंगे मतदान केंद्र, निजी भवनों से हटेंगे बूथ

राजनीतिक दलों के साथ डीएम चर्चित गौड़ की बैठक, 3 जुलाई तक संशोधन रिपोर्ट देने के निर्देश


सोनभद्र
। आगामी चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और मतदाता सुविधा के अनुरूप बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के रैशनलाइजेशन-2026 की समीक्षा की।बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अब प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाताओं का ही मानक लागू किया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराया गया है। जर्जर, अनुपयुक्त तथा निजी भवनों में संचालित मतदान केंद्रों को हटाकर शासकीय अथवा सार्वजनिक भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा।डीएम ने साफ कहा कि दुकान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, विवाह भवन, निजी सामुदायिक भवन अथवा किसी राजनीतिक व्यक्ति के स्वामित्व वाले भवन में मतदान केंद्र संचालित नहीं किए जाएंगे। जहां भी निकट में उपयुक्त सरकारी भवन उपलब्ध होगा, वहां मतदान केंद्र स्थानांतरित किया जाएगा।बैठक में सभी राजनीतिक दलों से मतदान केंद्रों के संबंध में सुझाव एवं आपत्तियां दो दिन के भीतर लिखित रूप से जिला निर्वाचन कार्यालय में देने का आग्रह किया गया, ताकि जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों के नामों का मानकीकरण किया जाएगा तथा अभिलेखों में दर्ज नाम ही स्थल पर प्रदर्शित होंगे। सभी उपजिलाधिकारियों को 3 जुलाई 2026 तक संशोधित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे मतदेय स्थलों के अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके।बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदान केंद्रों की दूरी, कम मतदाता संख्या वाले केंद्रों सहित कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे, जिन पर प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल सहित भाजपा, समाजवादी पार्टी, बसपा, सीपीआई(एम) और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ