Ad Code


 

ओबरा बाँध के जलस्तर पर हाई अलर्ट, तटवर्ती गांवों में सतर्कता की अपील


सोनभद्र, 26 अगस्त 2026।
वर्षा ऋतु में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए ओबरा बाँध के जलस्तर पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। बाँध की सुरक्षा और संभावित जलप्रवाह को लेकर जिला प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है। प्रशासन ने तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने और नदी व जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।ओबरा बाँध का पूर्ण जलस्तर (FRL) 193.24 मीटर निर्धारित है। अधिक वर्षा की स्थिति में बाँध की सुरक्षा के लिए आवश्यकता के अनुसार गेट खोले जा सकते हैं। गेट खोले जाने की स्थिति में बाँध का पानी रेणु नदी से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सोन नदी में प्रवाहित होगा।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने चकाड़ी, गुरुच, महलपुर, गोठानी, खैरटीया, वर्दिया एवं सिन्दुरिया ग्रामों के नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे नदी, नालों और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा किसी भी परिस्थिति में पानी के तेज बहाव के करीब जाने से बचें।जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जनपदवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ओबरा बाँध के जलस्तर एवं संभावित परिस्थितियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक सूचना एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल अधिकृत सूचनाओं पर भरोसा करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ