Ad Code


 

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, एकता-अखंडता का लिया संकल्प


सोनभद्र, 14 अगस्त 2026।
देश के विभाजन की त्रासदी में प्राण गंवाने वाले तथा विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले लाखों लोगों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकगण एवं छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।मा० राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन श्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि देश का विभाजन भारतीय इतिहास की अत्यंत पीड़ादायक घटनाओं में से एक है। उस दौर में असंख्य परिवारों ने अपनों को खोया और लाखों लोगों को घर-बार छोड़कर विस्थापन की असहनीय पीड़ा झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन सभी के संघर्ष, त्याग और बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद करने का अवसर है।उन्होंने कहा कि इतिहास की इस त्रासदी से हमें आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की सीख मिलती है। जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा के भेद से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ना ही विभाजन की पीड़ा झेलने वाले लाखों लोगों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।मा० उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग श्री जीत सिंह खरवार ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस इतिहास के उस कठिन दौर की याद दिलाता है, जब लाखों लोगों को विस्थापन, संघर्ष और अपनों से बिछड़ने का दर्द सहना पड़ा। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को देश के इतिहास और स्वतंत्रता संघर्ष से परिचित कराना आवश्यक है। इतिहास की पीड़ा हमें विभाजन नहीं, बल्कि एकता और अखंडता का महत्व समझाती है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारे को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ