सोनभद्र। आज जनपद सोनभद्र के सर्किट हाउस लोढ़ी में महिला कल्याण विभाग द्वारा “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत “डिजिटल साक्षरता एवं घरेलू हिंसा” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद की अनेक महिलाओं, छात्राओं, समाजसेवियों एवं अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी०एन० सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह एवं महिला कल्याण विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही।
महिलाओं को डिजिटल सशक्तिकरण का संदेश
मा० विधायक भूपेश चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि “आज का युग डिजिटल युग है। यदि महिलाएं डिजिटल रूप से साक्षर होंगी तो वे न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि समाज में अपनी सशक्त पहचान भी बनाएंगी। मिशन शक्ति इसी दिशा में एक परिवर्तनकारी पहल है।”
उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध और डिजिटल फ्रॉड से बचाव की जानकारी देना बेहद जरूरी है ताकि वे सुरक्षित रूप से तकनीक का लाभ उठा सकें।
जिलाधिकारी बोले — “महिलाओं का आर्थिक स्वावलंबन ही सच्ची आज़ादी”
जिलाधिकारी बी०एन० सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण सिर्फ नारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। “जब महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम होंगी तभी परिवार, समाज और राष्ट्र का विकास संभव है।उन्होंने मादा भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक कलंकों पर रोक लगाने की अपील करते हुए कहा कि “समान लिंगानुपात और सामाजिक संतुलन के लिए यह आवश्यक है कि हर बेटी को जीने और आगे बढ़ने का अधिकार मिले।”साथ ही उन्होंने डिजिटल सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि “डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए हमें अपने मोबाइल का उपयोग सावधानी से करना होगा और किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक से बचना चाहिए।”
सावधानी ही सुरक्षा” — मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी
सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि आज के दौर में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। महिलाओं को न सिर्फ डिजिटल उपकरणों का ज्ञान होना चाहिए बल्कि उनके सुरक्षित उपयोग की जानकारी भी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि “यदि कोई कॉल करके आपको डिजिटल गिरफ्तारी या धमकी देता है, तो डरने की जरूरत नहीं है — तुरंत साइबर क्राइम थाने में शिकायत करें।”
* घरेलू हिंसा पर खुली चर्चा, वीडियो क्लिप के ज़रिए जागरूकत
जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा ने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, और महिला उत्पीड़न से जुड़ी कानूनी मदद पर विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि “ऐसी महिलाएं कब, कहां और किससे सहायता प्राप्त कर सकती हैं,” इस पर वीडियो क्लिप के माध्यम से जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति के अंतर्गत आने वाले महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला समग्र सेवा केंद्र, और अन्य टोल-फ्री नंबरों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं को ऑनलाइन सुरक्षा, सरकारी योजनाओं की जानकारी, डिजिटल बैंकिंग, और स्वरोजगार से जुड़ी पहल पर प्रशिक्षित किया गया।
मंच पर महिला कल्याण विभाग की केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह, जिला मिशन कॉर्डिनेटर नीतू यति, जेंडर एक्सपर्ट सीमा द्विवेदी, और अन्य अधिकारियों ने मिशन शक्ति की उपलब्धियों को साझा किया।
मीडिया बन्धुओं की सराहनीय उपस्थिति
इस अवसर पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों ने भी महिलाओं में जागरूकता फैलाने के इस प्रयास को सराहा और इसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक बताया।“मिशन शक्ति 5.0” के इस विशेष कार्यक्रम ने महिलाओं के भीतर डिजिटल जागरूकता, आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी की भावना को नई ऊर्जा दी है।कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि
“सशक्त नारी ही सशक्त समाज की नींव है।”
.jpeg)