सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान के तहत थाना घोरावल पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है। पाक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है।जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक अपराध श्री शमशेर यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में निकले थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र रमेश कुमार, निवासी ग्राम औराही, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष, खुटहा बाईपास के पास मौजूद है।पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर समय करीब 10:40 बजे अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 206/2025, धारा 70 बीएनएस एवं 5(g)/6 पाक्सो एक्ट के तहत गंभीर मामला दर्ज है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभियुक्त ने नाबालिग के साथ अमानवीय कृत्य किया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस की सतर्कता और मुखबिर की सटीक सूचना के चलते यह गिरफ्तारी संभव हो पाई।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय भेजा गया है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण — दीपक कुमार पिता का नाम: रमेश कुमार उम्र: 20 वर्ष निवासी: ग्राम औराही, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम — निरीक्षक श्री शमशेर यादव, प्रभारी निरीक्षक को (अपराध), थाना घोरावल। हे0का0 अनिरुद्ध कुमार, थाना घोरावल।पुलिस अधीक्षक ने घोरावल पुलिस टीम की इस प्रभावी कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि—
“जनपद में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”
इस गिरफ्तारी से एक बार फिर यह साबित हो गया है कि सोनभद्र पुलिस अपराधियों के खिलाफ शून्य सहनशीलता नीति पर काम कर रही है।
Tags
Sonbhadra
