म्योरपुर पुलिस की कड़ी कार्रवाई – एण्टी रोमियो टीम का तगड़ा एक्शन, तीन शोहदे सलाखों के पीछे


सोनभद्र।
महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने एक बार फिर सख्ती का परिचय दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में म्योरपुर थाने की एण्टी रोमियो टीम ने क्षेत्र में मनचलों पर शिकंजा कसते हुए तीन शोहदों को गिरफ्तार कर महिला सुरक्षा की मिसाल पेश की है।अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में, थानाध्यक्ष श्री कमल नयन दूबे के नेतृत्व में एण्टी रोमियो टीम ने आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को म्योरपुर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों, बाज़ारों और चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान टीम को सूचना मिली कि कुछ युवक महिलाओं और छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए, अश्लील इशारे और गाने गा रहे हैं, जिससे आसपास की महिलाएं असहज महसूस कर रही थीं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को धर दबोचा।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं — महेश कुमार यादव, पुत्र राम अवतार यादव, निवासी डडिहरा, थाना म्योरपुर, उम्र 32 वर्ष — समय 10:05 बजे लिलासी मोड़, कस्बा म्योरपुर से गिरफ्तार। सुन्दर कुमार, पुत्र अमेरिका, निवासी परनी, थाना म्योरपुर, उम्र 20 वर्ष। गोपाल गोड़, पुत्र भोला गोड़, निवासी परनी, थाना म्योरपुर, उम्र 22 वर्ष — दोनों को समय 10:30 बजे ग्राम परनी से हिरासत में लिया गया।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध क्रमशः मु0अ0सं0-135/2025 धारा 296 BNS (महेश कुमार यादव) मु0अ0सं0-136/2025 धारा 296 BNS (सुन्दर कुमार व गोपाल गोड़)के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें धारा 170, 126, 135 BNSS के अंतर्गत मा० न्यायालय के समक्ष चालान किया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –थानाध्यक्ष – श कमल नयन दूबे, उ0नि0 – कृष्णानन्द सिंह ,का0– राजेश कुमार, अजय कुमार यादव, संदीप पाल

थानाध्यक्ष श्री कमल नयन दूबे ने बताया कि “महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिशन शक्ति अभियान के तहत एण्टी रोमियो टीम लगातार सक्रिय है और ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।”

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने